CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, कबाड़ और ट्रक जलकर हुआ राख

स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, कबाड़ और ट्रक जलकर हुआ राख
Share

भिलाई। नगर के हथखोज में एक स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लग गई। आग की यह घटना हथकोज इंडस्ट्रियल एरिया के एक कबाड़ गोदाम में लगी। वहां पर रखे एक ट्रक में को भी अपने चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाडिय़ों ने बड़े ही मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात है कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। तस्वीरों में आग का जो मंजर दिख रहा है। उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी खौफनाक थी। आग लगने के बाद आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया है।
आग लगने की वजह का अभी तक नहीं हुआ खुलासा
भिलाई-3 थाने के अंतर्गत हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया में स्क्रैप यार्ड में दोपहर में आग लगने की सूचना पर तत्काल मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग की लपटों को नजदीक में स्थित फैक्ट्रियों में जाने से रोका। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि स्क्रैप यार्ड में रखा सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि आग लगने की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी जानकारी जुटा रहे हैं कि आखिर ये आग लगी कैसे।

  
 

Read Also:-

राशिफल: दिनांक 13 अप्रैल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

न्यूज़ बुलेटिन : देखें 12 अप्रैल की दिन भर की बड़ी खबरें

पहले प्यार फिर तकरार, युवती की शिकायत पर मामला दर्ज 



Share

Leave a Reply