BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में झमाझम बारिश : उमस से बेहाल लोगों को मिली राहत

राजधानी में झमाझम बारिश : उमस से बेहाल लोगों को मिली राहत
Share

रायपुर | राजधानी में आज दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला। आसमान में छाए बादल घने होते गए और दोपहर करीब एक बजे अचानक बारिश शुरू हो गई जो करीब दो घंटे तक जारी रही। इससे उमस और चिपचिपी गर्मी से बेहाल शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। 

लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे शहरवासियों के लिए आज का दिन बेहतर रहा। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और उमस से बेहाल शहरवासियों पर आखिरकार मौसम मेहरबान हुआ। दोपहर करीब 1 बजे से प्रारंभ हुई झमाझम बारिश लगातार चलती रही। इसके चलते गर्मी व उमस से बेहाल शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। शहर में अभी अच्छी बारिश की दरकरार बनी हुई है। तापमान में जिस तरह से उतार-चढ़ाव आ रहा है और शहर में अनियमित बारिश हो रही है, इसके चलते उमस का वातावरण बना हुआ है। आज दोपहर में हुई बारिश ने जरूर शहरवासियों को उमस से राहत दी है, लेकिन इस तरह की झमाझम बारिश अभी और होने की दरकरार है। इधर प्रदेश के अन्य शहरों में तथा संभागों के जिलों में बारिश की स्थिति बेहतर है। रायपुर संभाग के जिलों में भी अब तक अच्छी बारिश हुई है। लेकिन बात केवल रायपुर शहर की किया जाए तो शहर में अभी अच्छी बारिश गिनती के ही हुए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शहर में बेहतर बारिश के लिए आसपास के इलाकों में तगड़ा सिस्टम बनना जरूरी है, फिलहाल प्रदेश के निकट कोई मजबूत सिस्टम नहीं होने के कारण हल्की से मध्यम बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ रही हैं। निकट भविष्य में इस बात की प्रबल संभावना है कि अच्छा सिस्टम तैयार होगा। 
 


Share

Leave a Reply