BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शादी विवाह के लिए अनुमति लेने अब एसडीएम कार्यालय के नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर, पढ़े पूरी खबर

शादी विवाह के लिए अनुमति लेने अब एसडीएम कार्यालय के नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर, पढ़े पूरी खबर
Share

महासमुंद। शादी ब्याह व दशगात्र कार्यक्रमों के लिए अब अनुमति लेने एसडीएम व तहसील कार्यालयों के चक्कर काटने की जरुरत नहीं है। सरकार ने ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी है। अब लोगों को अनुमति लेने के लिए लोकसेवा एवं च्वासइ सेंटरों के में जाना होगा। वहां आवेदन करने बाद अनुमति ऑनलाइन मिलेगी। इसे प्रिंट निकाल सकते हैं। इसकी भी सुविधा रहेगी। इसके लिए निर्धारित फीस अदा करनी पड़ेगी। अब ऑनलाइन सुविधा से लोगों को परेशानी नहीं होगी। इस सुविधा से लोगों को काफी राहत मिलेगी। सरकार ने शादी की अनुमति के लिए तहसीलों में प्रतिदिन सैकड़ों लोग आवेदन के लेकर कतार में खड़े रहते थे, इससे परिसर में भीड़ होने से सोशल डिस्टेंसिंग का खतरा भी बना रहता था और इससे लोगों को परेशानी होती थी। इसे देखते हुए सरकार के आदेश पर चिप्स ने ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी है। चिप्स प्रभारी भूपेन्द्र अंबिलकर ने बताया कि शुक्रवार से शादी ब्याह व दशगात्र की अनुमति के लिए सरकार ने ऑनलाइन सुविधा की शुरुआत की है। लोकसेवा व च्वाइस सेंटरों को इसकी जिम्मेदारी दी है। वहां से अब ऑनलाइन आवेदन भरा जाएगा, जिसके बाद ऑनलाइन अनुमति मिलेगी।

तीन दिन के भीतर जारी होगी अनुमति-
चिप्स प्रभारी ने बताया कि लोगों को अनुमति लेने में काफी परेशानी होती थी। जिसे देखते हुए सरकार ने समस्या का हल कर चिप्स को इसकी जिम्मेदारी दी है। चिप्स ने सभी लोक सेवा व च्वाइस सेंटरों को जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि यह अनुमति तीन दिवस के भीतर मिल जाएगी। आवेदन करने के बाद तीन दिन के अंदर सीधे आवेदक के वाट्सअप नंबर पर अनुमति ऑनलाइन भेजी जाएगी। आवेदन इसे प्रिंट भी कर सकता है। इसकी भी सुविधा दी गई है।

जानिए जिले में कितने लोकसेवा व च्वाइस सेंटर-
आय, जाति एवं अन्य कागजात बनाने के लिए लागों को दिक्कत न हो इसके लिए सरकार ने सारे आवेदनों पर जल्द निराकरण करने के लिए लोकसेवा एवं च्वाइस सेंटरों की सुविधा दी है। यहां सभी प्रार के दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। इसमें अधिकारियों के डिजिटल हस्ताक्षर की सुविधा दी गई है। चिप्स प्रभारी ने बताया कि जिले में 10 लोकसेवा एवं 200 च्वाइस सेंटर है। यहां लोगों को सारी सुविधाएं दी जा रही है।

एसडीएम कार्यालय में ऑफ लाइन बंद-
शुक्रवार से एसडीएम कार्यालय से शादी ब्याह की अनुमति ऑफ लाइन बनना बंद हो गया है। अब च्वाइस सेंटरों से सीधे ऑनलाइन अनुमति जारी किए जाएंगे। नई सुविधा मिलते ही लोग च्वाइस सेंटरों की ओर चले गए। जिससे एसडीएम कार्यालय में भीड़ लगनी कम हो गई। अब अनुमित के लिए लोग शहर आने के बजाए अपने क्षेत्र के च्वाइस सेंटरों में जा रहे हैं। शहर आने की भी जरुरत नहीं पड़ रही है।


Share

Leave a Reply