तब्लीगी जमात में शामिल दो लोगों की खोज जारी, संभावित स्थलों में पुलिस जाकर कर रही पूछताछ, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर/कोरबा | तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटे दो व्यक्तियों के संबंध में अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।लगातार पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी हुई है लेकिन किसी प्रकार की कोई जानकारी दोनों के बारे में अब तक नहीं मिल पाई है। गौरतलब है कि निजामुद्दीन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल कुछ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले है। जिसके बाद से ही देशभर में तब्लीगी जमात के लोगों की तलाश शुरू हो गई। वहीं कोरबा में भी कुछ व्यक्ति पहुंंचे थे, इनमें अभी 20 लोगों को गेवरा सीटीआइ में रखा गया है। बाकि दो लोगों की खोज जारी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तब्लीगी जमात में शामिल होने पहुंचे मोहम्मद सकलेन तथा मीरजाउल पीर का वर्तमान समय तक पता नहीं चल पाया है। दोनों की तलाश संभावित स्थलों पर की जा रही है।
पुलिस ने आम लोगों से सहयोग मांगा है, ताकि दोनो को जल्दी पकड़ लिया जाए। इस संबंध में एसईसीएल गेवरा, दीपका सहित एसीबी तथा जेमको कंपनी दीपका के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर जानकारी मांगी गई है कि दोनों व्यक्ति उनके अधीन कार्यरत तो नहीं हैं। यदि संस्था में कार्यरत हैं तो पूरी जानकारी मोबाइल अथवा वाट्सअप से माध्यम से उपलब्ध करा सकते हैं।




