CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

इंटरनेट पर कस्टमर केयर का नंबर किया सर्च, फिर बुजुर्ग हुए 14 लाख रूपए की ठगी का शिकार

इंटरनेट पर कस्टमर केयर का नंबर किया सर्च, फिर बुजुर्ग हुए 14 लाख रूपए की ठगी का शिकार
Share

 रायपुर। राजधानी में एक बुजुर्ग डिजिटल ठगी का शिकार हो गए। उनके खाते से शातिर ठगों ने 14 लाख रुपए पार कर दिये। बुजुर्ग की शिकायत पर मोवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रायपुर के अशोका हाइट्स मोवा में रहने वाले 62 साल के सुदर्शन जैन ने मोवा थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उनका खाता ICICI और IDFC बैंक में हैं। इनके पास एक ओटीपी आया, जबकि जैन ने कोई सर्विस के लिए अप्लाय नहीं किया था। उन्होंने अपने बैंक आईडीएफसी जाकर कंपलेन की, तब बैंक वालों ने फोन नंबर चेंज करने की सलाह दी। शुक्रवार को बुजुर्ग ने अपने पेटीएम में मोबाइल नंबर बदलने का प्रयास किया।

गूगल पर जाकर उन्होंने कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। उन्हें 9643979797 नंबर मिला । इस नंबर पर कॉल किया गया तो फोन पर बात करने वाले फर्जी कस्टमर केयर कर्मचारी ने प्लेस्टोर से QS सपोर्ट ऐप डाउनलोड करने कहा। ऐप को ओपन कर बुजुर्ग ने अपने पुराने और नए नंबर को मेन्शन किया। ये करते ही ICICI के खाते से 55999/- HDFC से 245000/-ICICI के क्रेडिट कार्ड से 100000/- इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड से 54999/-,9999/-,409438/-,17499/- रुपए, IDFC क्रेडिट कार्ड से 80109/-,35999/-,54999/- रुपए HDFC क्रेडिट कार्ड से 335000/- रूपये इस प्रकार कुल 14 लाख 49 हजार 041 रूपये का आनलाईन ट्रांसफर कर लिए गए।

बुजुर्ग ने तत्काल जानकारी रायपुर के सायबर सेल सिविल लाईन में दी। किसी तरह इनके 409000 रूपये होल्ड कराए गए। इनके 1040041 रुपए अब भी ठगों के पास ही हैं। इस मामले में अब पुलिस बैंक खातों के जरिए ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।



Share

Leave a Reply