CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन: आज होगी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि, मंत्र, भोग, आरती से लेकर सबकुछ

चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन: आज होगी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि, मंत्र, भोग, आरती से लेकर सबकुछ
Share

 रायपुर :- चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन आज 10 अप्रैल दिन बुधवार को है. इस दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, विष्कम्भ और प्रीति योग, भरणी नक्षत्र है. आज के दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हैं. मां ब्रह्मचारिणी के आशीर्वाद से व्यक्ति अपने कार्य में सफल होते हैं, हर विकट स्थिति से लड़ने की क्षमता पैदा होती है

पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी पार्वती ने नारद जी के सुझाव पर शिव जी को प्राप्त करने के लिए हजारों वर्षों तक जंगल में कठोर तप और साधना की. वे सफेद वस्त्र पहनती हैं और हाथ में कमंडल एवं जप की माला धारण करती हैं. उनके कठोर साधना के कारण उनको मां ब्रह्मचारिणी कहा जाता है. वे दूसरी नवदुर्गा कहलाती हैं.

मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग
दूसरे दिन पूजा के समय मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर और पंचामृत का भोग लगाना चाहिए.

मां ब्रह्मचारिणी का पूजा मंत्र
1. ब्रह्मचारयितुम शीलम यस्या सा ब्रह्मचारिणी।
सच्चीदानन्द सुशीला च विश्वरूपा नमोस्तुते।।

चैत्र नवरात्रि: दूसरे दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति मुहूर्त: 06:01 एएम से 07:36 एएम तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 07:36 एएम से 09:12 एएम तक
शुभ-उत्तम मुहूर्त: 10:47 एएम से 12:22 पीएम तक
चर-सामान्य मुहूर्त: 03:33 पीएम से 05:09 पीएम तक
लाभ-उन्नति मुहूर्त: 05:09 पीएम से 06:44 पीएम तक



Share

Leave a Reply