CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

तीसरे चरण के मतदान को लेकर राजधानी में बढ़ाई गई सुरक्षा, 2 हजार से ज्यादा जवान रहेंगे तैनात

तीसरे चरण के मतदान को लेकर राजधानी में बढ़ाई गई सुरक्षा, 2 हजार से ज्यादा जवान रहेंगे तैनात
Share

 रायपुर। भारत में लोकसभा चुनाव जारी है, वहीं छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान होंगे, जिसमे दो चरणों में मतदान संपन्न हो चुके है, वहीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के 7 मई को होने वाले चुनाव के मद्देनजर रायपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीआरपीएफ की 16 कंपनियां और एसएसबी की 2 कंपनियों के समेत करीब 2 हजार जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। वहीं मतदान से पहले रायपुर पुलिस ने चुनाव से पहले पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के सभी गली मोहल्लों समेत मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला, एसएसपी रायपुर, अर्धसैनिक बलो के कई अधिकारी समेत बड़ी संख्या में जवान फ्लैग मार्च में शामिल है

कब हैं तीसरे चरण का  मतदान ? 

छत्तीसगढ़ में तीसरा और अंतिम चरण का मतदान 7 मई को होना है. 7 लोकसभा क्षेत्र में 58 विधानसभा हैं, जिसमें मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक रहेगा. 7 लोकसभा क्षेत्र सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में होना है. जिसकी तैयारियां निर्वाचन आयोग ने लगभग पूरी कर ली है. इन सातों लोकसभा क्षेत्र में सुरक्षा बल की 202 कंपनियां तैनात की जाएंगी. तीसरे चरण में 7 लोकसभा क्षेत्र में 15701 मतदान केंद्र हैं. जिसमें 114 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं.

 


Share

Leave a Reply