CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

गैस सिलेण्डर में धधकती आग देखकर बुझाने दौड़ पड़े कलेक्टर...

गैस सिलेण्डर में धधकती आग देखकर बुझाने दौड़ पड़े कलेक्टर...
Share

रायपुर : रायपुर कलेक्टर ने अपने कार्यालय परिसर में जलते हुए एक गैस सिलेण्डर को गीले कपड़े से ढक कर आग को बुझाया। कलेक्टर के इस साहसी प्रयास ने कार्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारियों को भी प्रेरित किया। कलेक्टोरेट परिसर में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत आग से बचाव और आग लगने पर उसे बुझाने के तरीकों का मॉक ड्रिल हुआ।


इस मॉक ड्रिल के दौरान ही कलेक्टर सौरभ कुमार ने अधिकारियों कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए गैस सिलेंडर में लगी आग को बुझाकर दिखाया। इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया एस डी आर एफ ने किया ।इस दौरान नगर सेना और राहत-आपदा प्रबंधन की टीम ने आग लगने के संभावित कारणों और उसे बुझाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


संभागीय सेनानी अनिमा कुजूर ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान अधिकारी- कर्मचारियों को ए सी बी,फोम, कार्बन डाई आक्साइड प्रकार के अग्निशमन यंत्रो के बारे में भी बताया गया। आग लगने के कारण और उसे बुझाने के लिए उपयुक्त अग्निशमन यंत्र के उपयोग की जानकारी दी गई। कुजूर ने बताया कि आग लगने पर बचाव के तरीकों की जानकारी आमजनो को लाउडस्पीकर के द्वारा भी दी जा रही है। इसके साथ ही पम्पलेट और लिखित पर्चों के द्वारा भी लोगो को आग से बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि आग लगने की किसी भी दुर्घटना की जानकारी तत्काल 112 पर फोन से दी जा सकती है । फोन पर सूचना मिलते ही नगर सेना और राहत-आपदा प्रबंधन की टीम तत्काल लोगो को बचाने और मदद के लिए पहुँचेगी।


इस मौके पर अपर कलेक्टर गोपाल वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधि कारी एन आर साहू,संयुक्त कलेक्टर शिम्मी नाहिद, संयुक्त कलेक्टर दीप्ति वर्मा सहित कलेक्टर कार्यालय के स्टाफ और आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
 



Share

Leave a Reply