बजट को देखकर लगता है ,अपने घोषणापत्र को भूल गई है कांग्रेस सरकार - श्रीचंद सुंदरानी
रायपुर । भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट को देख कर लगता है कि भुपेश सरकार अपने जन घोषणापत्र में जनता से किए वादे को भूल गई है। उन्होंने शहर की जनता से संपत्ति कर आधा करने की घोषणा की थी परंतु अपने तीसरे बजट में भी उन्होंने इस विषय पर कोई प्रावधान नही किया है।
सुंदरानी ने कहा कि सरकार ने नगरी प्रशासन के बजट में कमी कर दी है जिससे शहरों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
भाजपा शासन में बने अंतर राज्ययीय बस स्टैंड प्रारंभ होने के लिए किसी प्रकार की घोषणा का इंतजार था , जिसे भुपेश सरकार ने पूरा न कर शहरी जनता को ठगने का कार्य किया है।
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में दिव्यांगों के जनप्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने के लिए नगरी निकाय में उन्हें मनोनीत करने की घोषणा की थी। परंतु इस वर्ष भी बजट में इसकी घोषणा ना कर उन्होंने दिव्यांगों का अपमान किया है।




