आमजनों की परेशानियों को देखते हुए भाजपा ने गठित की मेडिकल हेल्प के लिए चार सदस्यी कमेटी, जरूरतमंद ले सकेंगे सहायता
रायपुर | भारतीय जनता पार्टी मीडिया विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कोरोना संकट के चलते लॉक डाउन के कठिन समय में आमजनों की परेशानियों को देखते हुए सहज मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है जिसके तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ उत्कर्ष ने आज देवेंद्र नगर स्थित परिवार दवाइया खरीद का पहुचाई,व एक बुजुर्ग व्यक्ति जो इलाज के लिए भटक रहे थे उनका इलाज कराकर उनको घर छोड़ा, इसके पहले भी भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लगभग 20000 से ज्यादा लोगो को होमियोपैथी दवाइया डॉ त्रिवेदी के माध्यम से दी जा चुकी है, लगभग 1000 से ज्यादा की संख्या में मास्क का वितरण आम जनता के साथ पुलिस विभाग के लोगो को भी वितरण किया गया है, आगे भी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा मेडिकल हेल्प लाईन नंबर,मेडिकल सहायता प्राप्त करने जरूरी दवाईयां मंगवाने जनमानस भाजपा मेडिकल हेल्प डेस्क के डॉ जे.पी. शर्मा 9827179930, अमित चिमनानी 9826164278, डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी 8461030001, अनुराग अग्रवाल 9826108005 से इन नंबरों पर संपर्क कर सहयोग प्राप्त कर सकते है। मीडिया विभाग के अनुसार लॉक डाउन में भाजपा द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर से महिलाओं, बुजुर्गों सहित बड़े जनमानस को सुविधा होगी। भाजपा ने लॉक डाउन का पालन करने पूरी सावधानी बरतने और घरपर ही सुरक्षित रहने की अपील जनता से की है भाजपा का मेडिकल हेल्प लाइन नंबर 24 घंटे सातों दिन जन सेवा में तत्पर उपलब्ध रहेगा।




