चयन परीक्षा 16 मई को
धमतरी । जवाहर नवोदय विद्यालय कुरूद में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 16 मई को आयोजित की जाएगी। प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय कुरूद ने बताया कि पूर्व में यह परीक्षा 10 अप्रैल को प्रस्तावित थी। जिसे अपरिहार्य कारणों से परिवर्तित कर अब 16 मई, रविवार को परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा धमतरी जिले के सभी विकासखण्डों में आयोजित की जाएगी।




