अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा "कन्या सुरक्षा योजना" के अन्तर्गत शासकीय दू ब महिला महाविद्यालय मे सेमिनार आयोजित किया
रायपुर। शासकीय दू ब महिला महाविद्यालय में महिला अध्ययन केंद्र और अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल, रायपुर कन्या सुरक्षा योजना के अन्तर्गत सेमिनार आयोजित किया गया
कार्यशाला का प्रारंभ प्रचार प्रसार मंत्री सरिता बरलोटा ने मंगलाचरण से किया । महाविद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत पौधे भेंट करके किया गया।
तेरापंथ महिला मंडल, रायपुर की अध्यक्ष सरिता सेठिया ने सभी का स्वागत एवं काॅलेज की शिक्षिकाओं का सहयोग के लिए तहे दिल से धन्यवाद दिया।
मुख्य अतिथि प्रमोद दुबे(सभापति ,नगर निगम रायपुर) ने अनुशासन और संयम पर बल दिया। उन्होंने महाविद्यालय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कंप्यूटर और अधोसंरचना हेतु कई मांगों को स्वीकृति दी ।
विशेष अतिथि डाॅ. किरण गजपाल(प्राचार्य, शासकीय महिला महाविद्यालय,रायपुर) ने अपने वक्तव्य में कहा कि
संयम के द्वारा स्वयं का हृदय परिवर्तित
किया जा सकता है।
अभातेममं की महामंत्री मधु जी देरासरीया ने तेरापंथ महिला मंडल के तहत चल रहे प्रोजेक्टस की जानकारी दी। तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया ने पांच इन्द्रियों को संयमित करने को कहा।संयम से अपने जीवन में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। महिला अध्ययन केंद्र और आईक्यूएसी प्रभारी डॉ उषाकिरण अग्रवाल ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा सेनिटरी वेंडिंग मशीन प्रदान की गई
इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल की प्रचार प्रसार मंत्री सरिता जी बरलोटा, क्षेत्रीय प्रभारी ललिता धाड़ीवाल ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
तेरापंथ सभा के अध्यक्ष गौतम जी गोलछा और मंत्री विरेंद्र ड़ागा ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
आभार ऋतु पोकरणा ने व्यक्त किया।
महाविद्यालय की स्नातकोत्तर की छात्राएं और प्राध्यापक उपस्थित रहे ।




