वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन जी का हुआ निधन, सीएम बघेल ने प्रशासन को दिए राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने के निर्देश
रायपुर | छत्तीसगढ़ के वरीष्ठ पत्रकार और देशबंधु अखबार के प्रधान संपादक ललित सुरजन नहीं रहे। जानकारी के अनुसार ललित सुरजन जी की कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके बाद उन्हें रायपुर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार की रात करीब 8 बजे उनका निधन हो गया। प्रगितशील विचारक, लेखक, कवि और पत्रकार के रूप में चर्चित ललित सुरजन के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दुख जताया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार और देशबंधु पत्र समूह के मुख्य संपादक श्री ललित सुरजन जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने के निर्देश प्रशासन को दिए है।
प्रगतिशील विचारक, लेखक, कवि और पत्रकार ललित सुरजन जी के निधन की सूचना ने स्तब्ध कर दिया है। आज छत्तीसगढ़ ने अपना एक सपूत खो दिया।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 2, 2020
सांप्रदायिकता और कूपमंडूकता के ख़िलाफ़ देशबंधु के माध्यम से जो लौ मायाराम सुरजन जी ने जलाई थी, उसे ललित भैया ने बखूबी आगे बढ़ाया। pic.twitter.com/wh5OWtc02W




