न्यायधानी में इलाज में लापरवाही से वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप आर्य की मौत, कलेक्टर ने दिए जाँच के आदेश
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक निजी अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप आर्य की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्रदीप आर्य को इलाज के दौरान जो ऑक्सीजन सिलेंडर लगाया गया था उसमें ऑक्सीजन ही नहीं था। पिता की मौत को लेकर बेटी प्रिया ने अस्पताल प्रबंधन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है।
वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप आर्य की मौत की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। इसके बाद पूरा मीडिया जगत अस्पताल पहुंच गया। माहौल को गरमाता देख मामले की जानकारी कलेक्टर और पुलिस को दी गई। मामले में कलेक्टर ने जाँच के आदेश दिए हैं।




