युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, जताई जा रही हत्या की आशंका
कोरबा। बालको थाना क्षेत्र के ग्राम बेला में एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। लाश को देखने पर हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस स्कॉट डॉग को लेकर मौके पर पहुच गयी है।
बताया जा रहा है कि मृतक कल रात लगभग 7 बजे घर से निकल था। देर रात तक घर नही आया तब परिजनों को चिंता हुई। आस पास सभी जगह पतासाजी करने पर भी कोई जानकारी नही मिली। फोन स्विच ऑफ हो गया था। सुबह कुछ युवकों ने बालको टाउनशिप के पीछे जंगल मे युवक की लाश देखी। युवकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बालको लखनलाल पटेल अपने सहकर्मियों के साथ मौके पर पहुच जांच कार्यवाही में जुट गए है। मृतक के चेहरे और सिर में चोट के निशान है। बहरहाल पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की शिनाख्त बालको क्षेत्र के बेला कछार के अर्जुन दास पिता गेन्दूदास उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है।




