CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ : बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जवानों को हेलीकाप्टर से लाया गया रायपुर, पढ़ें पूरी खबर

छत्तीसगढ़ : बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जवानों को हेलीकाप्टर से लाया गया रायपुर, पढ़ें पूरी खबर
Share

अंबिकापुर | मैनपाट में पुलिस कमिर्यों को ला रही एक बस शनिवार दोपहर को रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस बस में 38 जवान सवार थे। गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को जितेन्द्र धुर्वे, भास्कर प्रधान व कमलेश कोर्राम को बेहतर उपचार के लिए मां महामाया एयरपोर्ट से वायुसेना के हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर ले जाया गया।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर संजीव कुमार झा को घायल जवानों को तत्काल उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही गंभीर रूप से घायल जवानों को वायुसेना के हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर ले जाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कलेक्टर झा के द्वारा तत्काल घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को बेहतर उपचार के लिए हेलीकाप्टर के द्वारा रायपुर ले जाने की व्यवस्था मेडिकल टीम के साथ की गई।



Share

Leave a Reply