BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोतवाली थाना के माल खाना से सात पेटी शराब गायब, अनियमितता पर कोतवाली थाना प्रभारी, मालमुंशी सहित माल मदगार निलंबित, जाने कहा की है यह खबर

कोतवाली थाना के माल खाना से सात पेटी शराब गायब, अनियमितता पर कोतवाली थाना प्रभारी, मालमुंशी सहित माल मदगार निलंबित, जाने कहा की है यह खबर
Share

महासमुंद | कोतवाली थाना के मालखाना से सात पेटी शराब गायब होने का मामला सामने आया है। इस मामले में अनियमितता पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने कोतवाली थाना प्रभारी राकेश खुटेश्वर सहित माल मुंशी अनिल साहू व माल मदगार पुनीत पटेल को निलंबित कर लाइन अटैज कर दिया है। शराब गायब होने के बारे में एएसपी मेघा टेंभुरकर थाना प्रभारी सहित प्रधानआरक्षक व आरक्षक से पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक शराब कहां है इसकी जानकारी नहीं मिली है। वहीं विभागीय सूत्रों की मानें तो लॉकडाउन के दौरान सरकारी शराब दुकान बंद होने के कारण कोतवाली में जब्त शराब को पुलिसकर्मी द्वारा पीने की बात सामने आ रही है। हालांकि अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर का कहना है कि जब्त शराब गायब होने की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार एएसपी को कोतवाली द्वारा जब्त की गई गायब होने की शिकायत मिली थी। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोतवाली थाना के मालखाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2019 में एवं 2020 में अवैध शराब तस्करी व बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करते हुए कुल 17 प्रकरण दर्ज कर 25 पेटी शराब जब्त किए थे। वर्ष 2019 में 10 प्रकरण में 264 जब्ती की गई थी। जिसमें 57 पौवा नहीं थे। इसी प्रकार वर्ष 2020 में 7 प्रकरण तैयार कर 1015 पौव शराब जब्त किया गया था। जिसमें 326 पौवा कम थे। यानी सात पेटी शराब कम पाए गए। कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता पाए जाने के आरोप सिद्ध होने पर कोतवाली प्रभारी राकेश खुटेश्वर, प्रधान आरक्षक अनिल साहू एवं आरक्षक पुनीत पटेल के खिलाफ जांच प्रतिवेदन बनाकर पुलिस अधीक्षक को प्रेषित किया गया था। जिसके बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों को को निलंबित कर लाइन अटैज कर दिया गया है। 

कोतवाली प्रभारी के निलंबित होते ही थाना प्रभारियों के प्रभार बदले 
एसपी ने कोतवाली थाना प्रभारी राकेश खुटेश्वर को निलंबित करने के बाद जिले के विभिन्न थाना के प्रभारियों के प्रभार देर रात बदल दिए। सिटी कोतवाली थाने की जिम्मेदारी खल्लारी थाना प्रभारी शेरसिंह बंदे को दिया गया है। इसके जगह में यातायात प्रभारी दीपा केंवट को पदस्थ किया गया है। इसी क्रम में निरीक्षक नंद कुमार स्वर्णकार को पिथौरा, तुमगांव प्रभारी प्रदीप मिंज को कोमाखान, कोमाखान प्रभारी शरद ताम्रकार को तुमगांव, पिथौरा प्रभारी कमला पुसाम को तेंदूकोना और तेंदूकोना प्रभारी शिवदयाल बघेल को रक्षित केन्द्र भेजा गया है। रक्षित केन्द्र में पदस्थ निरीक्षक दीपेश जायसवाल को यातायात का प्रभार सौंपा गया है। सिंघोड़ा थाना प्रभारी फिलमोन टोप्पो को रक्षित केंद्र और बलौदा चौकी प्रभारी चंद्रकांत साहू को सिंघोड़ा थाने का प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार विजय को सरायपाली से बलौदा और अनिल पालेश्वर को पिथौरा से सरायपाली थाने में पदस्थ किया गया है।
 


Share

Leave a Reply