CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में फिर सेक्स रैकेट : ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार, मां-बेटी गिरफ्तार

 छत्तीसगढ़ में फिर सेक्स रैकेट : ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार, मां-बेटी गिरफ्तार
Share

बिलासपुर। फेसबुक में पहचान के बाद नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला ने रायगढ़ क्षेत्र की युवती को शहर बुला लिया। यहां उसने युवती को देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। इस दलदल से निकलने का प्रयास करने पर महिला उससे मारपीट कर धमकी देती थी। पीडि़त किसी तरह भागकर थाने पहुंची। उसकी शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपित महिला और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है|

सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि छह महीने पहले रायगढ़ जिले में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की पहचान शहर के अशोक नगर में रहने वाली महिला से हुई। महिला ने युवती को बताया कि वह शहर में ब्यूटी पार्लर का काम करती है। युवती ने उससे काम के संबंध में बात की। इस पर महिला ने उसे अपने ब्यूटी पार्लर में काम देने की बात कही..साथ ही उसे शहर आने के लिए कहा। इस पर युवती उसके पास शहर आ गई। यहां पर महिला ने युवती को देह व्यापार में उतार दिया। युवती ने इसका विरोध किया। इस पर महिला और उसकी 18 वर्षीय बेटी युवती से मारपीट करने लगे। साथ ही उसे काम के स्र्पये देने भी बंद कर दिए। युवती को घर में ही बंद कर रखने लगे। युवती किसी तरह मां-बेटी की चंगुल से भागकर थाने पहुंची। उसने मां-बेटी की करतूत पुलिस को बताई। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने पीडि़त युवती के स्वजन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद स्वजन सोमवार को सरकंडा थाने पहुंच गए। स्वजन की मौजूदगी में पीडि़त युवती का बयान दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को उनके हवाले कर दिया। साथ ही सरकंडा थाना प्रभारी ने उनके जाने की व्यवस्था की।


Share

Leave a Reply