SEX RACKET छत्तीसगढ़: मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, 2 युवतियां व 3 युवक आपत्तीजनक हालत में गिरफ्तार
रायगढ़। प्रदेश में एक बार फिर देह व्यपार फलने फूलने लगा है। आय दिन कही न कही से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने की खबर आ रही है। इसी कड़ी में अब छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक खबर आ रही है की कोतवाली पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफास किया है। एक मकान में छापेमारी के दौरान 3 युवक और 2 युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले है। पुलिस ने पांचों पर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि कुछ युवक-युवतियां बाहर से आये है। उनका हाव भाव ठीक नही लग रहा है। जिसके बाद कोतवाली टीआई मनीष नागर मकान में छापा मारने पर दो युवती और तीन युवक आपत्तिजनक हालत में मिले।
पुलिस को मौके पर आपत्तिजनक हालत में दो युवती और तीन युवक दिलखुश यादव, ओम प्रकाश भोय और दीपक कुमार गुप्ता मिले. पुलिस की टीम मौके से 5 मोबाइल, युवतियों के पास से 1700 रुपये और आपत्तिजनक सामान जब्त की है. सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है। कोतवाली पुलिस पांचों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कारवाई कर रही है।




