CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोरोना के कहर से दो मासूम बच्चों के सिर से उठ गया माता-पिता का साया

 कोरोना के कहर से दो मासूम बच्चों के सिर से उठ गया माता-पिता का साया
Share

जगदलपुर। जिले के बास्तानार ब्लॉक से ह्दय विदारक घटना सामने आई है, जहां कोरोना संक्रमण काल में कोरोना के कहर से एक दिन में दो मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना से संक्रमित होने के बाद मासूम बच्चों के पिता को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। वहीं मां की तबीयत ठीक होने से उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया था। इलाज के दौरान शनिवार की रात्रि में पिता की तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी होम आइसोलेशन में रह रही पत्नी को रात में ही मिल गई।
 
सुबह जब संक्रमण के खतरे से दूर दूसरे कमरे में सो रहे बच्चों ने मां के नहीं उठने पर उनके कमरे में जाकर देखा तो मां नहीं उठ रही थी, बच्चों द्वारा इसकी जानकारी पड़ौस में जाकर मकान मालिक को बताया कि मां नहीं उठ रही है, ऐसे में जब उन्होंने आकर देखा तो महिला की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलता देख स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी गई, जिन्होंने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों के शव को मेकॉज में रखा गया है। परिवार वाले आज पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार यहीं पर किया जावेगा। 

बास्तानार टीआई संतोष सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी परिवार वालों को दे दिया गया है, वे रायगढ़ के निवासी थे और मृतक यहां शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवा दे रहे थे। रायगढ़ में परिवार वालों को जानकारी देने के बाद वे वहां के लिए निकल गए हैं, आज बस्तर पहुंचने के बाद ही यहां अंतिम संस्कार व आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Share

Leave a Reply