CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शर्मनाक घटना : नाबालिक का अपहरण कर किया दुष्कर्म

शर्मनाक घटना : नाबालिक का अपहरण कर किया दुष्कर्म
Share

कोरबा : पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किए हैं। इसी के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन पर नगर निरीक्षक श्री रामेंद्र सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस कार्य कर रही है।


गत 12 दिसंबर 2021 को प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसला कर भगा ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 363 भा द वि के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर जाकर मोहल्ले में बारीकी से पूछताछ करने पर पता चला कि मोहल्ले का एक लड़का भी उसी दिन से अपने घर नहीं आया है।

उक्त लड़के के बारे में बारीकी से पूछताछ करने पर पता चला कि वह लड़का नाबालिग लड़की को लेकर बाराद्वार, जिला जांजगीर चांपा अपने रिश्तेदार के घर चला गया है कि कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर बाराद्वार रेलवे स्टेशन से आरोपी संतोष उरांव के कब्जे से अपहृत बालिका को बरामद किया गया। अपहृत बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन लेख कराने उपरांत आरोपी के विरुद्ध धारा 366, 376 भादवि एवं 4-6 पोक्सो एक्ट जोड़ा गया। आरोपी द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक श्री रामेंद्र सिंह के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक मानिक लाल लहरे, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत खरसन, आरक्षक टीरेंद्र सोनी एवं महिला आरक्षक संध्या राज की सराहनीय भूमिका रही।
 



Share

Leave a Reply