शर्मनाक घटना : शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से बनाया शारीरिक संबंध...
कोरबा : थाना प्रभारी पुसौर उप निरीक्षक गिरधारी साव ने एक माह पहले पुसौर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बालिका को मुखबिर की सूचना पर ट्रांसपोर्टनगर बस स्टैंड के पास से बरामद किया था। बालिका द्वारा महिला पुलिस अधिकारी को दिए बयान के बाद चार जनवरी को आरोपित शनिदेव सेठ को पकड़ा। शनिदेव उसे शादी का झांसा देकर इलाहाबाद ले गया था जहां शारीरिक संबंध बनाया। पांच फरवरी को शनिदेव दसे रायगढ़ लाया और सारंगढ़ बस स्टैण्ड के पास छोड़कर भाग गया।
थाना प्रभारी पुसौर द्वारा प्रकरण से संबंधित धारा 363, 366 आइपीसी में धारा 376 आइपीसी 6 पॉस्को एक्ट विस्तारित कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये मुखबिर लगाकर लगातार दबिश दिया जा रहा था। आरोपित पुलिस के बढ़ते दबाव पर रायगढ़ से कहीं भागा नहीं पाया था, आरोपी को 7 फरवरी को मुखबिर द्वारा थाना प्रभारी पुसौर को आरोपी शनिदेव सेठ को उसके गांव में देखे जाने की सूचना दिया गया जिस पर थाना प्रभारी एसआई गिरधारी साव द्वारा अपने दलबल के साथ जाकर आरोपी के ठिकाने में दबिश देकर शनिदेव सेठ पिता निराकार सेठ उम्र 20 वर्ष निवासी थानाक्षेत्र पुसौर को थाना लाया गया । आरोपी द्वारा जुर्म कबूल किये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, जहां जेल वारंट पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है ।




