शर्मनाक घटना : अश्लील वीडियो बनाकर साल भार करता रहा दुष्कर्म...
कांकेर : घटना चारामा थाना क्षेत्र से सामने आ रही है जहाँ अश्वील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376, आईटी एक्ट लगाकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी प्रदीप गंगबेर पहले साल भर तक डरा-धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा। इस बीच आरोपी ने पीडि़ता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।




