CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शर्मनाक घटना : नाबालिग बच्ची से चाचा ने बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म

शर्मनाक घटना : नाबालिग बच्ची से चाचा ने बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म
Share

रायपुर : नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आमानाका इलाके की रहवासी एक नाबालिग बच्ची को उसका कथित चाचा ही बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। उसके साथ रेप हुआ। डर और शर्म के मारे वह घर नहीं लौट रही थी। घरवालों ने उसे मंगलवार रात दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के पास बदहवास हालत में पाया गया। मामला सरस्वती नगर थाने पहुंचा है। सरस्वती नगर थाने पहुंचे लड़की के एक पड़ोसी ने बताया, घटना रविवार की है। बच्ची नाबालिग है और 9वीं कक्षा में पढ़ती है।

उसके पड़ोस में ही रहने वाला युवक उसे कहीं ले गया था। वह बक्सा वगैरह बनाने का काम करता है। लड़की उसे चाचा कहती है। पुलिस में रिपोर्ट लिखाई गई थी लेकिन पुलिस ने लड़की को खोजने की कोई कोशिश नहीं की। लड़की के घरवाले हर तरफ दोनों को खोजते रहे। मंगलवार देर शाम किसी ने लड़की के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के पास होने की जानकारी दी। घरवाले वहां पहुंचे तो वह बदहवास हालत में मिली। वह परिजनों के डर और शर्म की वजह से घर नहीं आ रही थी। बिना खाये-पीये वह भटक रही थी।

घरवालों के पूछने पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। उसके बाद सभी लोग सरस्वती नगर थाने पहुंचे और दुष्कर्म की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 



Share

Leave a Reply