CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, परिवार में बढ़ने लगती है कलह

Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, परिवार में बढ़ने लगती है कलह
Share

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार का दिन शनिदेव का माना गया है। नवग्रहों में अपना स्थान रखने वाले शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। वे इंसान को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं इसलिए इनको न्यायाधीश का स्थान मिला हुआ है।

लोहा

शास्त्रों में लोहा को शनि की धातु माना गया है। शनिवार के दिन लोहा या इससे बनी हुई चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन लोहा खरीदने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं और शारीरिक कष्ट उठाना पड़ सकता है।

तेल

शनिवार के दिन तेल खरीदना भी अशुभ माना गया है। जबकि इस दिन तेल का दान किया जा सकता है। काले श्वान को सरसों के तेल से बना हलुआ,पकोड़ी खिलाने से शनि की दशा टलती है।

नहीं खरीदे जूते-चप्पल

यदि आपको काले रंग के या चमड़े से बने हुए जूते-चप्पल खरीदने हैं तो शनिवार को बिल्कुल न खरीदें।

ईंधन

शनिवार को ईंधन खरीदना वर्जित माना जाता है। कोयला, माचिस, केरोसीन आदि ज्वलनशील पदार्थों का संबंध शनिदेव से माना गया है। मान्यता है कि शनिवार को घर लाया गया ईंधन परिवार के सदस्यों को अनेक प्रकार का कष्ट पहुंचाता है।

काला कपड़ा

शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े खरीदने से बचना चाहिए। जबकि इस दिन काला कपड़ा पहनना और दान करना बहुत हितकारी माना जाता है। मान्यता है कि इससे आप शनि की अशुभ दृष्टि से बचे रहते हैं।



Share

Leave a Reply