BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

होम आइसुलेटेड महिला की मौत से शांति नगर वार्ड हुआ सील, जाने कहा की है यह खबर

होम आइसुलेटेड महिला की मौत से शांति नगर वार्ड हुआ सील, जाने कहा की है यह खबर
Share

जगदलपुर |  शहर मे आज सुबह अचानक शांति नगर वार्ड के कुछ हिस्से को पूरी तहर से सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पांच दिन पूर्व वेल्लूर से इलाज करके लौटी महिला को होम आइसुलेशन में रखा गया था, जिसकी देर रात 11 बजे तबियत बिगडऩे से महिला को डीमरपाल मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां महिला की मौत हो गई। होम आइसुलेशन में रही मृतिका का सेंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया है। जिसके रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी, तब तक शांति नगर वार्ड के एक हिस्से को एतिहातन सील बंद कर दिया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार होम आइसुलेटेड मृतक महिला को किडनी की बीमारी से पीडि़त थी, जिसके ईलाज के लिए परिजनों द्वारा उसे वेल्लूर लेकर गए थे। वापस जगदलपुर आने के बाद महिला को होम आइसुलेशन में रख दिया गया था। जिसकी देर रात तबियत ज्यादा बिगडऩे से मेडिकल कालेज ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो जाने के बाद पुलिस-प्रशासन ने एतिहातन मृतिका के घर के आस-पास के इलाके को सील कर दिया है। मृतक महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसकी वजह से आज सुबह शांति नगर वार्ड के कुछ हिस्से को सील कर दिया है। मृतक महिला कोरोना की मरीज नही थी इसलिए रिपोर्ट निगेटिव आने की प्रबल संभावना है।
 


Share

Leave a Reply