सोशल मीडिय़ा पर अश्लील वीडियों शेयर किया, अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर | सोशल मीडिया पर महिलाओं व बच्चों का अश्लील वीडिय़ों शेयर करने पर खरोरा पुलिस ने जांच के बाद मोबाईल फोन धारक के खिलाफ अपराध कायम किया है।
पढ़ें : रायपुर शहर में घुम-घुम कर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 9 नग मोबाईल समेत एक गाड़ी जब्त
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम माठ खरोरा में अश्लील वीडिय़ों सोशल मीडिया पर शेयर करने की रिपोर्ट 21 जुलाई को दर्ज करायी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात मोबाईल क्रमांक 95896-32102 के धारक खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुटी थी। जांच के बाद पुलिस ने मोबाईल धारक पोषण वर्मा पिता देवेन्द्र वर्मा के द्वारा सोशल मीडिया पर महिलाओं व बच्चों के अश्लील वीडिय़ों शेयर करने के मामले में अपराध दर्ज किया है।




