CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

थाना प्रभारी ने एएसआई की पिटाई, जख्मी पीडि़त ने एसपी से लगाई गुहार

थाना प्रभारी ने एएसआई की पिटाई, जख्मी पीडि़त ने एसपी से लगाई गुहार
Share

सूरजपुर: सूरजपुर जिले के पुलिस विभाग में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। अब पुलिस थाने में पुलिस के अधिकारियों की लाठी डंडे से बेदम पिटाई किये जा रहे है, जमकर लात जूतों से पिटाई की जा रही। कुछ ऐसा ही मामला जिले के सीमावर्ती चादनी बिहारपुर पुलिस थाने का सामने आया है, जहां के थाना प्रभारी ने अपने ही थाने में पदस्थ एसएसआई पर लाठी डंडे से हमला कर जमकर लात जुते से पिटाई कर दिया, जिससे पिडित एएसआई कमल किशोर टेके जख्मी हो गया है।

पुलिस अधीक्षक को लिखे शिकायत में बताया गया कि शनिवार शाम को थाना प्रभारी शिव कुमार खुटे अपने थाने के एएसआई से इतना नाराज हो गये कि वे अपना आपा खोते हुये अपने दो अन्य साथियों के साथ एएसआई कमल किशोर टेके की थाना परिसर में पिटाई कर दिये, थाने में चले लाठी डंडे की वार से पिडित एएसआई गिर पड़े तो प्रभारी के सहयोगियो ने लात जुते से हमला कर जख्मी कर दिया। किसी तरह पिडित प्रभारी व उसके सहयोगियों से जान बचाते हुये अपने कमरे अपने आप को बंद कर दिया।

दुसरे दिन पिडित एएसआई ने पुरे मामले की लिखित शिकायत चांदनी बिहारपुर थाने मे करने की कोशिश की, लेकिन थाने में नहीं लिया गया। जख्मी हालत में एएसआई बिहारपुर स्वास्थ केन्द्र में उपचार करा कर इस पुरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। तो वही दुसरी ओर थाना प्रभारी शिव कुमार खुटे ने मारपीट की घटना से इंकार करते हुये बताया कि एएसआई को शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। बहरहाल जिले में पुलिस व्यव्स्थाये बदहाल हो गई। कई गुटो में बटे पुलिस के अधिकारी अपने ही विभाग को बदनाम करने में लगे है। दागदार कलकित होती व्यवस्था सुधारने के बजाये दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है।



Share

Leave a Reply