गोल बाजार में जूता-चप्पल दुकान के कर्मचारी ने किया तहसीलदार से अभद्र व्यवहार, व्यापारी पर लगा जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर
महासमुंद | बाजार के अंदर तहसीलदार की टीम पहुंची तो बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकान के संचालक व कर्मचारी आनन-फानन में शटर गिराकर भाग गए। उन्होंने इतना भी नहीं देखा कि दुकान में ग्राहक है या नहीं, शटर गिरा दिया। बाद में तहसीलदार की टीम ने दुकान के अंदर फंसी एक महिला को बाहर निकाला। वह दुकान की संचालक थी। जिसे कर्मचारी बंद कर भाग गया था। बता दे कि ये वे दुकानदार थे, जिन्होंने तय दिन के बाद भी दुकान खोलकर व्यपार कर रहे थे। दुकानदार कलेक्टर के आदेश की अवहेलना कर रहे थे। हद तो तब हो गई जब एक दुकानदार ने तहसीलदार से अभद्र व्यवहार किया। बाजार के अंदर तय दिन के बावजूद दुकान खोलने वाले चार दुकानदारों पर टीम ने कार्रवाई की। तहसीलदार मूलचंद चोपड़ा ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि तय दिन में जो दुकानें खुलनी चाहिए थी वह भी खुल रही है। जुता-चप्पल की दुकानें खुली हुई है। सूचना मिलते ही टीम कार्रवाई करने के लिए बाजार के अंदर पहुंचा तो, जुता-चप्पल के दुकानदार टीम को देखकर आनन फानन में शटर बंद कर भाग गए। उन्होंने बताया कि एक महिला दुकान का संचालित कर रही थी। उसका कर्मचारी नरेश नायक उसे दुकान के अंदर बंद कर भाग गया। बाद में वह उल्टा प्रशासन की टीम पर झूठा आरोप लगाते हुए टीम के द्वारा महिला को दुकान के अंदर बंद करने का अफवाह भी फैलाया। उन्होंने कहा कि पालिका की टीम भी साथ में थी। चार दुकानदारों पर आदेश का उल्लंघन करने पर चलानी कार्रवाई की गई है।
तय तिथि के बाद भी दुकानें खुली तो होगी कार्रवाई
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते तीसरा लॉकडाउन प्रारंभ हो गया है। 17 मई तक लॉकडाउन है। इस बीच आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाने के लिए सरकार ने तीन जोन में जिले को विभाजित किया है। महासमुंद जिला ग्रीन जोन में है। 4 मई से सभी दुकानें खुलना प्रारंभ हो गई। कलेक्टर ने आवश्यक दुकानों को छोडकऱ अन्य दुकानों को खोलने के लिए निर्धारित दिन तय कर दिए है। इस लिए सभी दुकानें पूर्ण रूप से खुली रहेंगी।




