CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर दुकान की गई सील

 लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर दुकान की गई सील
Share

सूरजपुर। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण के रोकथाम बचाव एवं उसके फैलाव को रोकने के लिए आम नागरिकों को निरंतर जागरूक कर रहा है। लेकिन कुछ नागरिकों के द्वारा कोरोना के नियमों के गाईडलाइन एवं जिले में लगे लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा इस पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। 

इसी के परिपालन में आज लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर भैयाथान रोड स्थित  गुप्ता स्टील और अनुष्का गारमेंट्स को सील कर दिया गया है। दोनों दुकानदार हाफ शटर खोलकर ग्राहकों को समान का विक्रय कर रहे थे। जिस पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों दुकान को सील कर दिया गया है। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार नंदजी पांडे, नायाब तहसीलदार  ओपी सिंह, नगरपालिका की टीम सहित पुलिस अमला उपस्थित थे। 


Share

Leave a Reply