CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

राजधानी में छूट के साथ खुली दुकानें, कई इलाको में नियमों का पालन करते नहीं दिखे दुकानों के संचालक

 राजधानी में छूट के साथ खुली दुकानें, कई इलाको में नियमों का पालन करते नहीं दिखे दुकानों के संचालक
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर में लॉकडाउन के बीच  जिला प्रशासन द्वारा मिली छूट के बाद आज से दुकानें खुलनी शुरू हो गई है, लेकिन प्रशासन के आदेश के बावजूद कई इलाकों में सम-विषम आधार पर नंबरिंगनुसार दुकानें खोलने के नियम का पालन दुकान संचालकों द्वारा नहीं किया जा रहा है। 

राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब इलाके में आज जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार दुकानें खोली तो गई लेकिन कई दुकान संचालक कोरोना की रोकथाम को लेकर बनाये गये नियमों का उल्लंघन करते दिखे। जिला प्रशासन ने दुकान संचालकों को सम -विषम आधार पर नंबरिंग के साथ दुकान खोलने की अनुमति दी है। यानी एक दुकान के बाद हर दूसरी दुकान बंद रहेगी। उसे दुसरे दिन खोलने की अनुमति दी गई है। लेकिन इस आदेश को भी कई दुकान संचालक दरकिनार कर अपनी दुकानें खोलकर रखे हुए है, जिससे कोरोना संक्रमण के बढऩे का खतरा फिर शहर में मंडराने लगा है।

इधर दोपहर 12 बजे समाचार लिखे जाने तक शहर में छूट के साथ बाजार तो खुल गये लेकिन दुकान संचालकों द्वारा नियमों का पालन कर रहे है या नहीं इसका निरीक्षण करने जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों के किसी दल के शहर में भ्रमण हेतु निकलने की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। लिहाजा शहर में कई व्यापारी जिला प्रशासन के आदेश की खुलेआम उल्लंघन करते अपना व्यापार कर रहे है।

 



Share

Leave a Reply