CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

यूरिया, डीएपी की किल्लत..छत्तीसगढ़ किसान यूनियन ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

यूरिया, डीएपी की किल्लत..छत्तीसगढ़ किसान यूनियन ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
Share

 रायपुरः छत्तीसगढ़ में यूरिया और डीएपी खाद की कमी की खबरें सामने आ रही हैं. ऐसे में छत्तीसगढ़ किसान यूनियन ने मुख्यमंत्री के नाम आवेदन देकर यूरिया और डीएपी खाद की कालाबाजारी रोकने की मांग की है. किसानों ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. किसानों ने यूरिया की कालाबाजारी रोकने के साथ ही 9 अलग-अलग मांग की हैं.

जिनमें कृषि उपज मंडी में लग रहे मंडी शुल्क वापस लेने, किसानों को यूरिया और डीएपी खाद उपलब्ध कराने, कालाबाजारी रोकने की मांग की गई है. किसानों ने सरकार से अनावश्यक बिजली कटौती रोकने, सोसायटियों में जैविक खाद खरीदने की बाध्यता भी खत्म करने की मांग की है. किसानों ने सरकार से मांग की है कि आगामी 1 नवंबर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी की घोषणा की जाए और किसानों से एकमुश्त धान खरीदा जाए. 

किसानों ने समर्थन मूल्य और बढ़ी हुई दर के अंतर की राशि एकमुश्त देने की भी मांग की है. साथ ही राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानों के खातों में काटी गई प्रति एकड़ 488 रुपए 40 पैसे की राशि को वापस किसानों के खाते में डाला जाए. किसानों ने सरकार से नकली खाद पर भी रोक लगाने किसानों ने मांगे पूरी होने के लिए सरकार को 5 दिन का वक्त दिया है वरना उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.  

कलेक्टर को ज्ञापन देने वालों में छत्तीसगढ़ किसान यूनियन के प्रदेश संयोजक लीलाराम साहू, प्रदेश संयोजक घनाराम साहू, जिला महामंत्री महावीर साहू उपस्थित रहे. वहीं इस मामले पर कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ किसान यूनियन से आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसे आगे प्रेषित कर दिया जाएगा. जो मांगे जिला स्तर पर हां, उनके लिए प्रशासन द्वारा प्रयास किए जाएंगे.



Share

Leave a Reply