कांटेक्ट ट्रेसिंग कार्य में अनुपस्थित 42 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस
रायपुर। अपर कलेक्टर एवं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कार्य रायपुर की प्रभारी अधिकारी पदमिनी भोई ने कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कार्य की ड्यूटी में अनुपस्थित 42 अधिकारियों कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने इन सभी को न्यू सर्किट हाउस स्थित कंट्रोल रूम में अनुपस्थिति के उचित कारण के साथ समक्ष में उपस्थिति होने को कहा है। आदेश की अवेहलना किए जाने पर उनके विरूद्व आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 तथा एपेडमिक डिसीसेस एक्ट 1857 के तहत अनुशासनात्मक एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।




