CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

वन विभाग के दो अधिकारी को कारण बताओ नोटिस, वन विभाग में मची हडक़ंप

 वन विभाग के दो अधिकारी को कारण बताओ नोटिस, वन विभाग में मची हडक़ंप
Share

कोरबा। जिले में काम कर रहे वन विभाग के दो अधिकारियों को प्रधान मुख्य वन संरक्षक पीसीसीएफ  ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ  एकतरफा कार्रवाई करने की बात कही गई है। 

इस बारे में मिली जानकारी में कहा गया है कि वन मंडल कटघोरा के उप वन मंडल अधिकारी एके तिवारी और रेंजर मोहर सिंह मरकाम को कामकाज में लापरवाही बरतने के कारण नोटिस जारी किए गए हैं। निर्धारित अवधि में नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। इसके लिए कई बिंदु तय किए गए हैं। बताया गया है कि दोनों अधिकारियों के द्वारा कटघोरा बन मंडल के अंतर्गत कैंपा योजना में स्वीकृत राशि में जटगा वन परिक्षेत्र के स्टाफ द्वारा स्टाप डेम अन्य कार्यो में लापरवाही बरतने की बात कही गई है। काफी समय से इस तरह के मामले सामने आ रहे थे। लोगों ने इस बारे में शिकायत की थी। यह मामला ऊपर तक पहुंचा था ऐसी शिकायतों को प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने संज्ञान में लिया है और संबंधित अधिकारियों को नोटिस भेजा है। इस तरह की कार्रवाई से वन अमले में हडक़ंप मची हुई है।

 



Share

Leave a Reply