CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सोशल मीडिया में भाजपा नेता का समर्थन करने वाले जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष को कारण बताओं नोटिस जारी

 सोशल मीडिया में भाजपा नेता का समर्थन करने वाले जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष को कारण बताओं नोटिस जारी
Share

धमतरी। सोशल मीडिया में भाजपा नेता निरंजन सिन्हा से पोस्ट किए गए कांग्रेस सरकार के विरोध प्रदर्शन को समर्थन करने वाले, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भरत नाहर को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना की अनुमति पर, महामंत्री आलोक जाधव ने कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। 

महामंत्री आलोक जाधव से जारी नोटिस में कहा कि भारतीय जनता पार्टी से छत्तीसगढ़ सरकार के विरोध में 25 अपै्रल को पूरे राज्य में अपने स्थान में धरना प्रदर्शन कर, सोशल मीडिया में फोटो, वीडियो पोस्ट किया गया था। धरना प्रदर्शन का एक फोटो धमतरी फ्रेंड्स गुप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष निरंजन सिन्हा से पोस्ट की गई थी। उक्त फोटो में भाजपा नेता ने हाथ में एक तख्ती लिया है। जिसमें भूपेश बघेल तुम शर्म करो दवाई की कालाबाजारी बंद करो का स्लोगन लिखा है। भरत नाहर ने उक्त फोटो को बढिया बताया। नोटिस में कहा कि हमारी पार्टी के सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता से पोस्ट की गई फोटो को बढिया फोटो लिखकर समर्थन करना पार्टी की अनुशासनहीनता की परिधि में आता है।

7 दिनों के भीतर इस प्रकरण में उन्हें स्पष्टीकरण मांगा गया है। नहीं तो अनुशासनात्मक की कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में पूछे जाने पर भरत नाहर ने कहा कि मैं पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हंू। नोटिस के संबंध में जवाब पार्टी फोरम में ही देंगे।
 


Share

Leave a Reply