BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

धीमे ओवर रेट में फंसे श्रेयस अय्यर, लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

धीमे ओवर रेट में फंसे श्रेयस अय्यर, लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
Share

अबू धाबी | दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली और हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को आईपीएल 13 का मुकाबले खेला गया जिसमें निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं करने के कारण श्रेयस पर जुर्माना लगाया गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते दो पकड़ाए, 21 हजार रुपयें नगदी सहित लेपटाप व सट्टा पट्टी जब्त 

हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रनों से पराजित किया था। आधिकारिक बयान के अनुसार दिल्ली की टूर्नामेंट में यह पहली गलती थी इसलिए श्रेयस पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। श्रेयस पर न्यूनतम ओवर रेट के मामले में आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के तहत जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान धीमे ओवर रेट के लिए 12 लाख का जुर्माना लगाया गया था।

पढ़ें :  बड़ी खबर : कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता का दिल का दौरा पडऩे से हुआ निधन, शोक की लहर

फिरकी के फनकार राशिद खान की अगुआई में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हराकर इस सत्र में पहली जीत दर्ज की। इससे पहले दोनों मैच हार चुकी सनराजइर्स ने सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ के अर्धशतक की मदद से धीमी विकेट पर चार विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 147 रन ही बना सकी। सनराइजर्स की जीत के नायक राशिद रहे जिन्होंने चार ओवर में 3 . 50 की औसत से सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए।
 


Share

Leave a Reply