रायपुर के जैतु साव मठ में श्रीकृष्ण राधा हुए झूले पर विराजमान, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक मंदिर जैतु साव मठ पुरानी बस्ती मे श्रावन के दुतिया पर कृष्ण जी राधा जी के साथ विराजमान हुये चांदि के सिहासन और झुले को पुष्पों से सजाया गया अनेक प्रकार के फल मिठाई का भोग लगाया गया । इस अवसर पर राजेश्री मंहत रामसुंदर दास जी महेन्द्र अग्रवाल, हेमंत शुक्ला जी, रमेश यदु, चंद्राकात यदु, संदिप उपाध्याय, सौरभ मिश्रा, सुमित तिवारी, सुनिल कश्यप, महाआरती मंहत रामसुंदर दास, अजय तिवारी हेमंत शुक्ला महेंद्र अग्रवाल भगवान का आरती किये आरती के पश्चात कृष्ण राधिका जी को श्रद्धालु झुला झुलाए। यह जानकारी अजय तिवारी एवं महेंद्र अग्रवाल ने दी है। प्रतिदिन श्रावण पुर्णिमा तक सायं 4 बजे से रात्री 8 बजे तक भगवान झुले में विराजमान रहेंगे।
READ ALSO : किशोरी का रास्ता रोककर किया बेइज्जत करने का प्रयास, पुलिस ने किया मामला दर्ज




