फिर शुरू होगी 655 पदों पर एसआई भर्ती, मुख्यमंत्री ने दिए संकेत
रायपुर। सब इन्स्पेक्टर सहित अन्य पदों में भर्ती प्रक्रिया जल्द पूर्ण होने की सम्भावना जताई जा रही है। दरअसल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों से लंबित सब इन्स्पेक्टर भर्ती परीक्षा और 14,580 नियमित पदों में शिक्षक भर्ती पदस्थापना के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकार के पूछे सवाल का जवाब देते हुए बताया कि बहुत जल्द सब इंस्पेक्टर के पदों में भर्ती प्रक्रिया जारी होने की बात कही। वही शिक्षकों के पदस्थापना के सम्बन्ध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा की पदस्थापन जारी है। बाकी की पदस्थापना भी बहुत जल्द जारी करने की बात कही। हालांकि उन्होंने भर्ती की तिथि के बारे में कुछ नहीं बताया।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश में पिछले 3 साल से सब इन्स्पेक्टर, सूबेदार, प्लाटून कमांडर सहित अन्य पदों में भर्ती हेतु प्रक्रिया प्रारम्भ हुई थी। उक्त 655 पदों में भर्ती के लिए अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। लेकिन आज तक उक्त भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। विभाग से प्राप्त सूचना अनुसार अब उक्त पदों में नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ करने की जानकारी प्राप्त हो रही है।




