रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर के स्थापना वर्ष की रजत जयंती समारोह मनाया गया बड़ी धूम धाम से
रायपुर, रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर के स्थापना वर्ष का रजत जयंती समारोह शुक्रवार 12 फरवरी 2021 को एक निजी होटल में बड़ी धूम धाम से मनाया गया | जिसमे क्लब के संस्थापक एस के अग्रवाल, चार्टर अध्यक्ष एस के केशरवानी, चार्टर मेंबर आलोक महावार, हेमंत अग्रवाल एवं सुशील बड़वानी को सम्मानित करके सिल्वर जुबली केक काटा गया | क्लब के अध्यक्ष ऋषि गुप्ता द्वारा विगत 25 वर्षो से क्लब में मानव सेवा के कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी दी | इसके पूर्व रजत जयंती के अवसर पर पंडरी स्थित ग्रेटर हॉल में रोटरी इंटरनेशनल के संस्थापक पॉल पी हैरिस के बस्ट की स्थापना गयी जिसका उद्घाटन पटियाला पंजाब के पीडीजी बाग सिंह पन्नू द्वारा किया गया |
कार्यक्रम में पधारे सभी पूर्व अध्यक्षयों को सम्मानित किया गया | बड़ी संख्या में परिवार सहित उपस्तिथ क्लब सदस्यों द्वारा भोजन के साथ मधुर संगीत संध्या का आनंद लिया | कार्यक्रम में मंच संचालन अध्यक्ष ऋषि गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिव अमित अग्रवाल ने किया | कार्यक्रम में प्रोजेक्ट चेयरमैन पूर्व अध्यक्ष रंजन नथानी एवं प्रोग्राम चेयरमैन रितेश जिंदल थे | कार्यक्रम में क्लब के बोर्ड मेंबर, चार्टर मेम्बर, पूर्व अध्यक्षयों सहित सभी सदस्यगण परिवार सहित उपस्थित थे |




