गाली-गलौज करने पर भाभी और भतीजे ने की थी हत्या, दोनों बंदी
महासमुंद । अपनी भाभी को शराब के नशे में गाली-गलौज करने वाले देवर को उसके ही भतीजे ने लाठी से पीट-पीट कर घायल कर दिया, पर सिर पर चोट के कारण उनकी मौत हो गई। पिथौरा पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की भाभी एवं भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार डूमरपाली का एक युवक गांव की गली में घायल मिला। जिसकी पहचान ग्राम के ही गिरधर बरिहा के रूप में हुई। घायल को उसके परिजनों ने तत्काल 112 की मदद से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों एवं गवाह मूलचंद बरिहा का कथन लिया गया। जिसके अनुसार मृतक गिरधर बरिहा शराब पीने का आदी था। शराब पीकर रोजाना घर में लड़ाई-झगड़ा, गाली-गलौज करते रहता था। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गिरधर अपने घर के पास शराब पीकर गाली-गलौज कर घर वालों को जान से मार दूंगा कहकर भगा रहा था। उसी समय उसकी भाभी जंगल से आई तो उनसे भी गाली-गलौज करने लगा। इसी बात को लेकर भतीजे ने गुस्से में अपने चाचा गिरधर बरिहा से डण्डा छिनकर तीन चार डण्डा सिर, चेहरा व सीना में मारा। उस समय सावित्री गिरधर को पकड़ रखी थी जिसे छुड़ाकर गिरधर घर से भागते हुए सामने गली में गिर गया। उसके नाक, कान, मुंह, सिर से खून निकल रहा था। जिसे इलाज हेतु सीएचसी पिथौरा लेकर आए थे। इलाज के दौरान गिरधर की मौत हो गई। जांच पर अपचारी बालक (16), आरोपीया श्रीमती सावित्री बरिहा पति दुर्योधन बरिहा (37) साकिन डूमरपाली के विरूद्ध अपराध धारा 302, 34 पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।




