CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

भारतीय जैन संघटना रायपुर द्वारा स्माल गर्ल ट्रेनिंग की कार्यशाला आयोजन आज से प्रारंभ

 भारतीय जैन संघटना रायपुर द्वारा स्माल गर्ल ट्रेनिंग की कार्यशाला आयोजन आज से प्रारंभ
Share

रायपुर। भारतीय जैन संघटना रायपुर जिला द्वारा स्माल गर्ल ट्रेनिंग की कार्यशाला 28 एवं 29 अप्रैल को रायपुर के होटल एमराल्ड में आयोजन शुरू हो गया है इसमें लगभग 175 ट्रेनर्स ट्रेनिंग लें रहे है जिसमे छतीसगढ़ शासन के 29 जिलों से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शिक्षक एवम भारतीय जैन संगठन छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलग अलग चैप्टर के कार्यकर्ता  ट्रेनिंग लें रहे है जिसे भारतीय जैन संघटना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मास्टर ट्रेनर श्री राजेंद्र लुंकड़ जी एवम राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय सिंघी जी ले रहे हैं यह ट्रेनिंग निःशुल्क  भारतीय जैन संघटना विगत 15 सालों से करती आ रही है। स्माल गर्ल प्रोग्राम 13 साल से 22 साल तक की बच्चियों के सक्षमीकरण के लिए किया जाता हैं यह प्रोग्राम पूर्णतय  रिसर्च बेस्ड  है जो बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है। अभी तक पूरे देश में लगभग आठ लाख बेटियों का सक्षमीकरण कर चुके हैं और लगभग हर साल देश में एक लाख बच्चियां स्मार्टगर्ल प्रोग्राम से लाभान्वित होती है।इसको भारतीय जैन संघटना निःशुल्क कराता है।

प्रदेश अध्यक्ष मनोज लुंकड़ ने बताया स्मार्टगर्ल बेटियों को आज के सेशन में स्व-जागरूकता, संवाद व रिश्ते,मासिक धर्म व स्वच्छता, और  कल के सेशन मेंआत्मसम्मान व आत्मरक्षा, चयन व निर्णय , मित्रता व प्रलोभन एवम माता पिता के साथ संवाद जैसे विषय  पर ट्रेनिंग दी जाएगी।

 महासचिव विजय गंगवाल स्मार्टगर्ल हेड प्रेरणा सुराना  जिला अध्यक्ष मानवेंद्र दफ्तरी जिला महासचिव चित्रांक चोपड़ा एवम जिला सचिव हर्षवर्धन बागमार ने स्मार्टगर्ल कार्यशाला में अपना भरपूर योगदान दिया।


Share

Leave a Reply