BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बुजुर्ग को बीड़ी पीना पड़ा भारी ! जिंदा जलने से हुई दर्दनाक मौत, जानिए पूरा मामला

बुजुर्ग को बीड़ी पीना पड़ा भारी ! जिंदा जलने से हुई दर्दनाक मौत, जानिए पूरा मामला
Share

 रायपुर : राजधानी रायपुर में एक मकान में आग लगने से उसमें सो रहे एक बुजुर्ग जिंदा जल गया। घटना के बाद बुरी तरह से झुलसे बुजुर्ग को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घर में आग लगने की वजह बुजुर्ग के बीड़ी पीकर सुलगती बीड़ी फेंकने के कारण आग लगने की आशंका जतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना विधानसभा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दोदेखुर्द इलाके में एक मकान में आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल रेस्क्यू टीम को मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायद ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गयी। मकान में लगी आग पर तत्काल काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में घर में सो रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग धनराज साहू बुरी तरह से झुलस गये। घटना के बाद तत्काल बुजुर्ग को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धनराज साहू बीड़ी पीने का आदि था। आशंका जतायी जा रही है कि धनराज साहू ने बीड़ी पीने के बाद सुलगती बीड़ी को घर के कोने में फेंककर सो गया था। लेकिन सुलगती बीड़ी की वजह से घर में पड़े सामान में पकड़ लिया और धीरे-धीरे आग ने बड़ा रुप ले लिया। इस दौरान गहरी नींद में सो रहे बुजुर्ग को बचने का समय नहीं मिला और आग की चपेट में आकर वो जल गया। विधानसभा पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान बीड़ी से आग लगने की चर्चा है। पुलिस द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।



Share

Leave a Reply