मादक पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार , जाने कितना किलो गांजा ले जा रहा था ....
रायपुर : मादक पदार्थ और इनकी तस्करी करने वालों के खिलाफ राजधानी पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी तारतम्य में राजधानी की कबीर नगर पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 5 किलो गांजा जब्त किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कबीर नगर पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चार पहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति वाहन में गांजा रखकर टाटीबंध की ओर से रिंग रोड होते हुए भनपुरी की ओर जा रहा है।
इसके बाद थाना कबीर नगर पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ने ट्रैप पार्टी तैनात की। इसी दौरान पुलिस टीम के सदस्यों ने उक्त वाहन को सोनडोंगरी नाला के पास चिन्हांकित कर पकड़ा। वाहन के अंदर एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम पारस शाह निवासी भनपुरी खमतराई बताया। वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।
आरोपी पारस शाह के कब्जे से लगभग 5 किलो ग्राम गांजा एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार क्रमांक सी जी/04/के एच/0999 कीमती लगभग 3,00,000/- (तीन लाख रूपए) जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 214/21 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की गई है ।
आरोपी को पूर्व में भी थाना खमतराई क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की तस्करी करते गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया था। गिरफ्तार आरोपी - पारस कुमार शाह उम्र 32 वर्ष है ।




