जमीन पर सो रहे तीन साल के मासूम बच्चे को सांप ने डंसा, मौत
महासमुंद: जमीन पर सो रहे साढ़े तीन साल के मासूम बच्चे की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामला बसना थाना क्षेत्र के ग्राम परसकोल का है। पुलिस के अनुसार ग्राम परसकोल निवासी साढ़े तीन वर्षीय साहिल जगत शुक्रवार को जमीन पर सोया था। रात में उसके परिजनों ने उसे उठाकर खाट में सुलाने वाले थे, उसी समय वह अचानक रोने लगा। पिरजनों ने लाइट चालू कर देखा तो करैत सर्प कमरे में था। सर्प ने बच्चे के उंगली को काट लिया था। परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाए जहां, उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।




