CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जिले में अब तक 218203.80 मीट्रिक टन हुई है धान खरीदी

जिले में अब तक 218203.80 मीट्रिक टन हुई है धान खरीदी
Share

 27652 किसानों को चार सौ तिहतर करोड़ बाईस लाख से अधिक का किया गया है भुगतान

जशपुरनगर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जशपुर जिले में सुगमता और सुव्यवस्थित रूप से धान की खरीदी की सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। जिले में 14 नवम्बर से अब तक  218203.80 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।  अब तक जिले के 23018 किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों को भुगतान करने के लिए विपणन संघ मुख्यालय द्वारा अपेक्स बैंक को लिकिंग व्यवस्था के तहत  4,73,22,10,440 रुपए  का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 51180 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 6301 नए किसान शामिल है। इस वर्ष 46 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 3,36,458.00 मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है। अधिकारियों ने बताया कि 09 जनवरी   तक 27652 किसानों से  218203.80 मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इसके लिए आज दिनांक तक कुल 242547.6 मीट्रिक टन टोकन जारी किए गए थे। आगामी दिवस  की  खरीदी के लिए कुल 1635  किसानों हेतु  13117.52 मीट्रिक टन का टोकन जारी किया गया  हैं। जिले में 75 मिलरों का अनुबंध किया जाकर अब तक 1754410.00 क्विंटल का डीओ जारी कर  955369.60 क्विंटल का धान भी उठाया जा चुका धान उठाव की गति प्रगतिशील है।

 


Share

Leave a Reply