BIG BREAKING : रायपुर में मिले इतने मरीज, 53 मरीजों ने कोरोना से जीती जंग, आज 1 की हुई मृत्यु
रायपुर । राजधानी रायपुर में आज 22 कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। वही हॉस्पिटल से 11 और होम आइसोलेशन से 42 कुल 53 मरीज स्वस्थ हुए है। जबकि आज 1 मरीज की इलाज के दौरान मौत हुई, इस प्रकार मौत का कुल आकड़ा 3127 हुआ, साथ ही अब रायपुर में एक्टिव मरीज 304 है। आज तक रायपुर में 157049 मरीजो की पहचान हुई है और 153618 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।





