CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को टीकाकरण में मिले सर्वोच्च प्राथमिकता : भूपेश बघेल

 सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को टीकाकरण में मिले सर्वोच्च प्राथमिकता : भूपेश बघेल
Share

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर टीकाकरण में सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को प्राथमिकता दिए जाने का आग्रह किया है। इसके साथ हीउन्होंने ऑन साइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी की है। बघेल ने पत्र में लिखा है कि राज्य द्वारा कोविशील्ड और कोवैक्सीन की 25-25 लाख डोसेज की मांग की गई है। जिनमें से वांछित मात्रा में से तीन लाख डोसेज मई माह में राज्य को मिलेंगे।
 
मुख्यमंत्री बघेल ने लिखा है कि ऐसी परिस्थिति में वर्तमान में बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन होने से और उस अनुपात में वैक्सीन डोज़ उपलब्ध नहोने से टीकाकरण हेतु बनी सेशन साइट्स पर भीड़ प्रबंधन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।  उन्होंने आग्रह किया कि भारत सरकार द्वारा इस आयु वर्ग में प्राथमिकता का क्रम निर्धारित होना चाहिए और इस क्रम में सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को प्राथमिकता दिए दी जानी चाहिए। बघेल ने पत्र में रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध होने से सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की टीकाकरण से वंचित रहने की आशंका जताई है। उन्होंने पूर्व की भांति 18-45 वर्ष के आयु वर्ग के लिए भी ऑन साइट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।


Share

Leave a Reply