BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कांग्रेस नेत्री का बेटा शराब तस्करी करते गिरफ्तार, 3 पुलिसकर्मी भी दे रहे थे तस्करी में साथ, पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस नेत्री का बेटा शराब तस्करी करते गिरफ्तार, 3 पुलिसकर्मी भी दे रहे थे तस्करी में साथ, पढ़ें पूरी खबर
Share

बिलासपुर | कांग्रेस नेत्री का पुत्र पुलसिकर्मियों के साथ मिलीभगत कर की शराब की तस्करी करता रंगे हाथों पकड़ा गया है, मुंगेली पुलिस ने कंग्रेस नेत्री के बेटे, वाहन और तीन आरक्षको से 52 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया है, और कार्रवाई कर रही है। हालांकि पूछताछ के दौरान दो आरक्षक भाग निकले, उनकी पतासाजी भी की जा रही है।

लॉकडाउन में शराब दुकान बंद होने से लगातार मध्य प्रदेश से शराब की तस्करी की जा रही है, और कई गुना कीमतों में शराब बेची जा रही है। छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री सरकारी नियंत्रण में होने के कारण यहां अवैध रूप से शराब की बिक्री संभव नहीं है, लेकिन मध्य प्रदेश में अब भी शराब ठेकेदारों के माध्यम से बेची जाती है, इसीलिए मुंगेली और लोरमी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से शराब की बड़ी खेप मंगाई जा रही है।
इस क्षेत्र की कांग्रेस नेत्री माया रानी के पुत्र राहुल सिंह द्वारा मुंगेली जिले के ही पुलिस कर्मियो के साथ मिलीभगत करते हुए बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही थी। इसकी जानकारी मुंगेली पुलिस को हुई, तो एसडीओपी लोरमी और खुडिय़ा थाना प्रभारी चिंतामणि मालाकार ने अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र के सुदूर ग्रामीण अंचल औरापानी के रास्ते में मोहा भांचा के करीब रात को नाकेबंदी की। इस दौरान वहां से बोलेरो क्रमांक सीजी 28 जे 3073 गुजरी। इसे रोक कर तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब मिली । इस वाहन में कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें माया रानी का पुत्र राहुल सिंह के अलावा चालक राजेंद्र साहू और 3 कांस्टेबल भी थे। यातायात विभाग में ड्यूटीरत पवन गंधर्व के अलावा फास्टरपुर थाने में पदस्थ कॉस्टेबल लोकेश सिंह राजपूत और गजेंद्र यादव भी शराब तस्करी में लिप्त पाए गए हैं, लेकिन पूछताछ के दौरान ही लोकेश सिंह राजपूत और राजेंद्र यादव फरार होने में कामयाब हो गए।
इनके पास से खुडिय़ा पुलिस ने अलग-अलग ब्रांड के 52 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त किया है, और सभी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
 


Share

Leave a Reply