CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मरीजों के उपचार के लिए सोनी ने दिए दो लाख और एक माह का मानदेय

 मरीजों के उपचार के लिए सोनी ने दिए दो लाख और एक माह का मानदेय
Share

कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम और मरीजों के उपचार हेतु संबंधित आवश्यकताओं तथा जरूरतमंदों के लिए खाद्य सामग्री क्रय कर पूर्ति के लिए आर्थिक सहयोग हेतु जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया है। 

इसी तारत्य में नगर पालिक निगम के वार्ड क्र. 11 नई बस्ती के पार्षद एवं पूर्व एमआईसी सदस्य दिनेश सोनी ने अपनी पार्षद निधि से 2 लाख रुपए तथा 1 माह का मानदेय निगम कोष में जमा करने की सहमति प्रदान की है। इस हेतु महापौर राजकिशोर प्रसाद को प्रेषित अपने सहमति पत्र में दिनेश सोनी ने कहा है कि प्रदेश के राजस्व मंत्री द्वारा भी संक्रमण से निपटने हेतु हर संभव सहायता व सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
 
पार्षद निधि की इस राशि से आ.सीमीटर, थर्मामीटर, खाद्य सामग्रियों की खरीदी में सहयोग होगा। पार्षद दिनेश सोनी ने वार्ड 11 के निवासियों सहित पूरे निगम क्षेत्र व जिलावासियों से अपील की है कि वे शासन-प्रशासन द्वारा संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों में अपनी सहभागिता दें तथा घर पर ही रहकर संक्रमण से बचें।


Share

Leave a Reply