जल्दी ही प्रदेश के डेढ़ दर्जन से अधिक आईएफएस अधिकारीयों की होगी पदोन्नति
रायपुर | प्रदेश में आईएफएस के डेढ़ दर्जन अफसर जून महीने में पदोन्नत होने वाले हैं। इस कड़ी में सीनियर एपीसीसीएफ जेईसी राव, बीवी उमादेवी, और के मुरूगन पीसीसीएफ के पद पर पदोन्नत होंगे। इसके साथ-साथ एपीसीसीएफ, सीसीएफ और सीएफ के पद पर भी पदोन्नति होगी।
केन्द्र सरकार ने पीसीसीएफ (प्रधान मुख्य वनसंरक्षक) के एक रिक्त पद पर पदोन्नति प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। इसके अलावा एपीसीसीएफ (अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक) के एक पद पर पदोन्नति प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है। यही नहीं, सीएफ से सीसीएफ के तीन और डीएफओ से सीएफ के पद पर पदोन्नति के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी गई है। कुल मिलाकर दस सीनियर डीएफओ, सीएफ के पद पर पदोन्नत होंगे। वन विभाग के उच्च पदस्थ सूत्रों ने 'छत्तीसगढ़Ó से चर्चा में इसकी पुष्टि की है।
केन्द्र सरकार की मंजूरी के बाद अरण्य भवन में पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक 15 जून के आसपास सभी पदों पर पदोन्नति हो जाएगी। एपीसीसीएफ जेईसी राव 30 जून को ही रिटायर होने वाले हैं। ऐसे में उन्हें रिटायरमेंट से पहले पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। साथ ही साथ बीवी उमादेवी को भी प्रोफार्मा पदोन्नति दी जा सकती है। उमादेवी केन्द्र सरकार में एडिशनल सेकेट्री के पद पर है।
इसी बैच के के मुरूगन को जेईसी राव के रिटायरमेंट की प्रत्याशा में पीसीसीएफ के पद पर पदोन्नति दी जा सकती है। एपीसीसीएफ (अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक) के एक रिक्त पद पर सीनियर सीसीएफ एसएसडी बडग़ैया को पदोन्नति मिलने की संभावना है। सीसीएफ के तीन रिक्त पदों पर भी पदोन्नति होगी। जिनमें सीनियर सीएफ अनुराग श्रीवास्तव, पी टोप्पो, और नावेद शुजाउद्दीन को सीसीएफ के पद पर पदोन्नति दी जा सकती है। दस सीनियर डीएफओ भी सीएफ के पद पर पदोन्नत होंगे। जिनमें विश्वेश कुमार, एम मर्सीबेला, आलोक तिवारी, प्रभात मिश्रा, मनोज पाण्डेय, और अन्य हैं।
राज्य सेवा के पांच अफसरों को भी आईएफएस अवॉर्ड
लॉकडाउन की वजह से पदोन्नति प्रक्रिया में देरी हुई है। राज्य वन सेवा के पांच अफसरों को आईएफएस अवॉर्ड प्रस्तावित है। सूत्रों के मुताबिक इन सभी अफसरों को भी जून माह में आईएफएस अवॉर्ड होगा। जिन अफसरों को आईएफएस अवॉर्ड होगा उनमें लक्ष्मण सिंह, जगन्नाथ, और तीन अन्य अफसर शामिल हैं।




